सावन क्वीन बनी आरती पुरोहित, लहरिया क्वीन अंजु कोचर – बीकानेर में हुआ रंगारंग आयोजन
बीकानेर में महिला मोर्चा, वी आर फाउंडेशन और मिनाक्षी दत्त मेकओवर द्वारा आयोजित "सावन फीस्टा 2025" में 250 से अधिक महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर विविध प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

"सावन फीस्टा 2025" में परंपरा, संस्कृति और महिला प्रतिभा का अद्भुत संगम
बीकानेर। भाजपा महिला मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा मिनाक्षी दत्त मेकओवर, लाइफ फाउंडेशन और वी आर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होटल वृंदावन रीजेंसी में "सावन फीस्टा 2025" का आयोजन भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ रहीं।
लाईफ फाउंडेशन की स्टेट प्रेसीडेंट मंजुषा भास्कर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध परंपरा और महिला प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ खुशी अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। एंकर डी.के. ने कार्यक्रम का संचालन किया और वीना जोशी की टीम ने शिव तांडव नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
250 से अधिक महिलाओं ने 10 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। निर्णायक मंडल में रेणु शर्मा, सीमा ग्रोवर, श्वेता शर्मा और नेहा पांडे शामिल थीं। आरती पुरोहित को "सावन क्वीन" और अंजु कोचर को "लहरिया क्वीन" का खिताब मिला।
फाउंडर अर्चना सक्सेना गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में वी आर फाउंडेशन की टीम सहित डॉ पुष्पा शर्मा, संगीता शेखावत, अलका पारीक, रचना ओझा, हेमा सिंह दाधीच, कौशल्या अरोड़ा, अंजू भाटी, मधुलिका खत्री, श्वेता खुरदुरा और अन्य विशिष्ट महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सावन को और भी रंगीन बना दिया।