मलमास के बाद शुरू हो सकता है मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल, पीबीएम अस्पताल का मरीज भार कम होगा

 0
मलमास के बाद शुरू हो सकता है मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल, पीबीएम अस्पताल का मरीज भार कम होगा
.
MYCITYDILSE

मलमास के बाद शुरू हो सकता है मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल, पीबीएम अस्पताल का मरीज भार कम होगा

शहर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम अब पूरी तरह मूर्तरूप ले चुका है। सी. एम. मूंधड़ा मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल अब पूरी तरह तैयार है। उम्मीद है कि सभी प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मलमास के उपरांत इसका शुभारंभ कभी भी किया जा सकता है।

कहा जा रहा है कि यह अस्पताल राजस्थान में अपने प्रकार का अद्वितीय मेडिसिन विंग है, जिसे एक ही भामाशाह ट्रस्ट ने स्वयं के संसाधनों से विकसित कराया है। यह बीकानेर की उस परंपरा को भी आगे बढ़ाता है, जिसमें शहर के भामाशाह समाज-सेवा में अग्रसर रहते हैं। शहर से दूर बैठे लोग भी जन्मभूमि के प्रति लगाव रखते हुए कुछ स्थायी और यादगार कार्य करने की भावना बनाए रखते हैं।

सरकार से MOU पहले ही हो चुका है

मूंधड़ा ट्रस्ट और सरकार के बीच इस अस्पताल विंग को लेकर एमओयू हो चुका है। ट्रस्ट प्रतिनिधि द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि अस्पताल को सरकार को शीघ्र ही सुपुर्द किया जाएगा। संचालन के लिए 10 सदस्यीय संचालन समिति बनाई जाएगी, जिसमें पांच सदस्य सरकार की ओर से तथा पांच सदस्य ट्रस्ट की ओर से होंगे। यह संरचना अस्पताल संचालन को संतुलित और पारदर्शी बनाएगी।

मरीजों को सीधे लाभ

मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल शुरू होते ही

  • PBM के करीब 9 वार्डों पर दबाव कम होगा

  • दो ICU यूनिट का भार हल्का होगा

  • मरीजों को नई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी

  • आपात चिकित्सा में गति और संसाधन दोनों बढ़ेंगे

शहर के चिकित्सा क्षेत्र में यह अस्पताल एक बड़ा योगदान माना जा रहा है। जहां पहले बढ़ती मरीज संख्या से पीबीएम के वार्ड और आईसीयू लगातार दबाव में रहते थे, वहीं अब मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल उनके प्रमुख विकल्प के रूप में कार्य कर सकेगा।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इसे जल्द शुरू होने से बीकानेर संभाग के मरीजों को जयपुर-जोद्धपुर जाने की जरूरत कम पड़ेगी। अत्याधुनिक उपकरण, नई मेडिकल यूनिट और प्रशिक्षित टीम के साथ यह विंग स्वास्थ्य प्रणाली को एक नया आयाम देगा।