प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशनोक करणी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक अंशुमान सिंह भाटी रहे मौजूद

 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशनोक करणी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक अंशुमान सिंह भाटी रहे मौजूद
.
MYCITYDILSE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर देशनोक करणी माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक अंशुमान सिंह भाटी रहे मौजूद

देशनोक/बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर, देशनोक में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर देश की समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में करणी माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विधायक भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व, राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण उन्हें विशिष्ट बनाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

अंशुमान सिंह भाटी ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भी पूर्व में विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

कार्यक्रम में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, एडीएम सिटी उम्मेद सिंह रतनू, देशनोक नगर पालिका के ईओ रविन्द्र सिंह, देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत, देशनोक मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा सीतादान चारण, भंवरदान चारण, देवेन्द्र चारण, रमेश शर्मा, लक्षमणदान, अरुण छलाणी और भवानी शंकर खत्री सहित कई समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

पूजा-अर्चना के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की गई। उपस्थित लोगों ने देश के उज्ज्वल भविष्य और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।