बीकानेर में भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, बूथ स्तर तक कार्यक्रम पहुंचाने पर जोर

 0
बीकानेर में भाजपा स्थापना दिवस की तैयारियां तेज, बूथ स्तर तक कार्यक्रम पहुंचाने पर जोर
.
MYCITYDILSE

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी देहात जिला द्वारा 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा संभाग मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की, जबकि प्रदेश सह संयोजक रघुनाथ नरेडी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए रघुनाथ नरेडी ने कहा कि स्थापना दिवस भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को ध्वजारोहण, सजावट, साहित्य वितरण और बूथ स्तर पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने आगे बताया कि 8 और 9 अप्रैल को जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनमें संगठन विस्तार, पार्टी की विचारधारा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 7 से 12 अप्रैल तक “गांव-बस्ती चलो अभियान” के तहत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसंवाद करेंगे और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, बुद्धिजीवियों से संपर्क और सरकारी योजनाओं पर चर्चा जैसे आयोजन शामिल होंगे। साथ ही लाभार्थियों से संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्याम पंचारिया ने कहा कि स्थापना दिवस को बूथ स्तर तक सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पदाधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने किया।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में प्रभारी बलवीर विश्नोई, संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सुरेंद्र सिंह चारण, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, महामंत्री कैलाश विश्नोई, उपाध्यक्ष जसवंत दहिया, राजपाल शेखावत, हेमनाथ जाखड़, जिला मंत्री राजाराम ओझा, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, अर्जुन कड़वासरा, पूजा मोहता, श्रवण प्रजापत, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी, कार्यालय सह प्रभारी जैना महाराज, मीडिया सह संयोजक अशोक मारू, आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी, सरोज प्रजापत, भंवरलाल जांगिड़, चैन सिंह राजपुरोहित, रामरतन सियाग, नरेश मोठ, मोहन कसवां, शुभकरण विश्नोई, करणाराम कुमावत, राधेश्याम दर्जी, पूराराम ढाका सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।