बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर से आग लगी, एक चालक की मौत, तीन गंभीर घायल

बीकानेर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर से आग लगी, एक चालक की मौत, तीन गंभीर घायल

बीकानेर में गुरुवार सुबह भारतमाला रोड पर महाजन के जैतपुर टोल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में दो ट्रकों की टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे एक ट्रक चालक की जलकर मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि एक ट्रक चालक जिंदा ही जल गया। तीन अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत बीकानेर रेफर किया गया। महाजन पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालने में सफल रही। हादसे के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

Major road accident in Bikaner: Two trucks collided and caught fire, one driver died, three seriously injured

A major road accident took place near Jaitpur toll of Mahajan on Bharatmala Road in Bikaner on Thursday morning. In this accident, a fire broke out after the collision of two trucks, due to which a truck driver was burnt to death and three others were seriously injured. The accident happened around 4 am.

According to the information received, the fire spread so fast that a truck driver was burnt alive. Three other persons were seriously injured and were immediately referred to Bikaner. Mahajan police reached the spot after getting information about the incident and after a lot of effort, managed to take out the injured. Due to the accident, there was chaos in the area and a large number of people gathered at the spot.