खत्री मोदी शिक्षा अवार्ड 2026: आवेदन जमा करने के लिए अंतिम 2 दिन, 27 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे फॉर्म

नजदीकी आवेदन स्थान: नितिन खत्री "MyCity Dilse" ई-मित्र सेंटर, सादुल सिंह सर्किल बीकानेर

 0
खत्री मोदी शिक्षा अवार्ड 2026: आवेदन जमा करने के लिए अंतिम 2 दिन, 27 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे फॉर्म
खत्री मोदी शिक्षा अवार्ड 2026: आवेदन जमा करने के लिए अंतिम 2 दिन, 27 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे फॉर्म
.
MYCITYDILSE

बीकानेर।
समाज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन व सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित खत्री मोदी शिक्षा अवार्ड 2026 के लिए अब आवेदन जमा करवाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवेदन जमा करवाने के लिए केवल दो दिन शेष हैं और इच्छुक छात्र-छात्राएं 27 दिसंबर तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। समिति ने समाज के सभी परिवारों से अपील की है कि इस जानकारी को अधिक से अधिक साझा करें ताकि कोई भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी आवेदन से वंचित न रह जाए।

कार्यक्रम का आयोजन आगामी 4 जनवरी 2026 (पहला रविवार) को किया जाएगा, जिसमें समाज के मेधावी छात्रों, सफल प्रतियोगी परीक्षार्थियों और विभिन्न शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणा और उत्साह बढ़ाने का माध्यम बनेगा।

समिति के अनुसार, आवेदन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों और अंकतालिका की प्रतियों के साथ जमा करवाना अनिवार्य है। समाज से जुड़े परिवारों से विशेष आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों, रिश्तेदारों, विद्यार्थियों और मेधावी प्रतिभाओं को आवेदन हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि हर योग्य छात्र इस सम्मान का हिस्सा बन सके।

नजदीकी आवेदन जमा केंद्र

 नितिन खत्री – "MyCity Dilse News"
स्थान: सादुल सिंह सर्किल, होटल मेट्रो के पास, बीकानेर


FORAM DOWNLOAD NOW

समाज की ओर से बताया गया कि यह अवार्ड कार्यक्रम युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उत्कृष्ट प्रदर्शन को मंच प्रदान करने का प्रयास है। इसके माध्यम से न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि भविष्य में वे समाज और शहर का नाम भी गौरवान्वित करेंगे।

समिति ने समाजजन से अपील की है कि इस सूचना को हर घर, हर ग्रुप और हर विद्यार्थी तक पहुंचाएं।
कृपया यह पोस्ट आगे जरूर शेयर करें।
ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा इस अवसर से वंचित न रहे।

FORAM PDF DOWNLOAD NOW

Files