हरियाली अमावस्या पर जन अधिकार सेना ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हरियाली अमावस्या पर नोखा के उगमपुरा बास स्थित सैफराज जी मंदिर में जन अधिकार सेना ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। बरगद, पीपल, बेलपत्र और शमी सहित पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

हरियाली अमावस्या पर जन अधिकार सेना ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बीकानेर के इंजीनियर जादूगर मनोज कौशिक को मिला ‘ताज जादू श्री 2026’ सम्मान, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया शहर का गौरव
.
MYCITYDILSE

हरियाली अमावस्या पर जन अधिकार सेना ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com

नोखा। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर जन अधिकार सेना की ओर से नोखा उपखंड क्षेत्र के उगमपुरा बास स्थित सैफराज जी मंदिर परिसर में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने किया।

पौधारोपण अभियान के दौरान बरगद, पीपल, बेलपत्र और शमी सहित विभिन्न जीवनदायिनी एवं पर्यावरणोपयोगी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हर व्यक्ति लगाए कम से कम एक पौधा: कानाराम शर्मा

जन अधिकार सेना के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करे

पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। स्थानीय नागरिकों ने भी अभियान में भाग लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष कैलाश कठातला, जन अधिकार सेना के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मालचंद सारस्वत, जिला सचिव शिव नाई, कांस्टेबल कृष्ण कुमार नोखा, खेतपाल, राजू सारस्वत, मघाराम, रामदेव पंचारिया, प्रचार मंत्री महेश पारीक, रणजीत सिंह, महावीर, बनवारी उपाध्याय, दरोगा साहनी, रामलाल एवं हरिशंकर सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से ‘पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं’ का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वास्तविक योगदान है।