हरियाली राजस्थान अभियान: खारा औद्योगिक ग्रीन बेल्ट में 500 पौधों का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

हरियाली राजस्थान अभियान के तहत बीकानेर के खारा औद्योगिक ग्रीन बेल्ट में 500 पौधों का पौधारोपण किया गया। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति, खारा ग्रोथ सेंटर संघ, रीको एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

हरियाली राजस्थान अभियान: खारा औद्योगिक ग्रीन बेल्ट में 500 पौधों का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
.
MYCITYDILSE

हरियाली राजस्थान अभियान: खारा औद्योगिक ग्रीन बेल्ट में 500 पौधों का पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बीकानेर, 29 जुलाई। हरियाली राजस्थान अभियान के तहत खारा औद्योगिक ग्रीन बेल्ट में पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक क्षेत्र को हरित स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान में 500 पौधों का पौधारोपण कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री बाबा रामदेव सेवा समिति एवं खारा ग्रोथ सेंटर संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर समिति की विवरण पत्रिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

हरियाली राजस्थान अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में रीको से जय सारण एवं जीशान अली, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल से अंकित एवं प्रीति ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी देखभाल से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम में खारा ग्रोथ सेंटर के अध्यक्ष प्रविन्दर सिंह राठौड़, सचिव प्रकाश सोनावत, अरुण कुमार बांठिया, लघु भारती बीकानेर के अध्यक्ष राजेश गोयल, प्रकाश नवाहल, श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह, विजयराज बोथरा, दयाराम, मामराज, सुभाष, भंवर सिंह सांखला, राजेन्द्र बिश्नोई, लालूराम, जयकिशन, गोपीकिशन, रामकिशोर, रामविलास, हनुमान पुजारी, रवि प्रजापत, हिरालाल, किशन, दीपू, रामनिवास यादव, शंकर सुथार, भंवर सिंह चौहान, गोपी जाट, सुमित पड़िहार सहित खारा क्षेत्र के अनेक उद्योगपति एवं मंदिर समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने हरियाली राजस्थान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और सामूहिक प्रयासों से ही राजस्थान को अधिक हरित एवं स्वच्छ बनाया जा सकता है।