पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत बिगड़ी, पीबीएम अस्पताल में भर्ती

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत बिगड़ी, पीबीएम अस्पताल में भर्ती

पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत बिगड़ी, पीबीएम अस्पताल में भर्ती, शुभचिंतकों की उमड़ी भीड़

बीकानेर। राजस्थान के पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की तबीयत मंगलवार सुबह अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल के हल्दीराम हार्ट केयर सेंटर में भर्ती करवाया गया। भाटी को सोमवार को भी कमजोरी महसूस होने पर ड्रिप लगाई गई थी।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, भाटी की स्थिति अब स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। जैसे ही यह खबर फैली, अस्पताल परिसर में भाटी के शुभचिंतकों और समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं।

भाटी की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल उन्हें कुछ दिन विश्राम में रहने की सलाह दी है।