बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले के आगे कांग्रेस का प्रदर्शन, तिरंगे और सेना के अपमान पर भाजपा को घेरा

बीकानेर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर तिरंगे और सेना के अपमान का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

 0
बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले के आगे कांग्रेस का प्रदर्शन, तिरंगे और सेना के अपमान पर भाजपा को घेरा
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर भाजपा पर तिरंगे और सेना के अपमान का आरोप लगाया। जैसे ही सीएम का काफिला रानी बाजार पुलिया से सूरज टॉकीज की ओर बढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "नहीं सहेगा हिंदुस्तान, तिरंगे और सेना का अपमान" जैसे नारों के साथ तख्तियां लहराईं और भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया और सेना के खिलाफ विवादित बयान दिए गए हैं। उन्होंने विधायक बालमुकुंद आचार्य और मध्यप्रदेश के मंत्रियों के बयानों का हवाला देते हुए विरोध जताया। कार्यकर्ता उन नेताओं के फोटो वाली तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री के काफिले के सामने पहुंचे।

प्रदर्शन में कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी, श्रीकृष्ण गोदारा, अभिमन्यु सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, जिन्होंने देश की सेना और तिरंगे का अपमान किया।

कांग्रेस ने चेतावनी दी कि वे इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएंगे और देश की आन-बान-शान के खिलाफ कोई भी अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।