चैन सिंह राजपुरोहित बने भाजपा बीकानेर देहात जिला संयोजक, करेंगे वोकल फॉर लोकल अभियान का नेतृत्व

भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत के तहत वोकल फॉर लोकल अभियान की कमान चैन सिंह राजपुरोहित को सौंपी। जानें कैसे बीकानेर में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।

 0
चैन सिंह राजपुरोहित बने भाजपा बीकानेर देहात जिला संयोजक, करेंगे वोकल फॉर लोकल अभियान का नेतृत्व
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

चैन सिंह राजपुरोहित बने भाजपा बीकानेर देहात जिला संयोजक, करेंगे वोकल फॉर लोकल अभियान का नेतृत्व

बीकानेर। आत्मनिर्भर भारत के तहत भाजपा द्वारा चलाए जा रहे वोकल फॉर लोकल अभियान के लिए बीकानेर देहात जिला संयोजक के रूप में चैन सिंह राजपुरोहित की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने की।

चैन सिंह राजपुरोहित पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा आईटी विभाग में संभाग सह संयोजक की भूमिका निभा रहे हैं। वे विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के संयोजक भी रह चुके हैं।

घोषणा के बाद भाजपा जिला टीम, मंडल अध्यक्षों, आईटी टीम और सोशल मीडिया टीम ने सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

वोकल फॉर लोकल अभियान की रूपरेखा

  • अभियान की अवधि: 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर 2025

  • उद्देश्य: स्वदेशी उत्पादों की खरीद को बढ़ावा देना और भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना।

  • आयोजन: वोकल फॉर लोकल प्रदर्शनी/मेले का आयोजन।

  • "वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट" योजना के तहत बीकानेरी भुजिया, रसगुल्ला, मिट्टी के दीपक और खादी के कपड़े जैसे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

  • प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हर घर स्वदेशी, घर घर स्वदेशी पोस्टर विमोचन और अभियान की जानकारी दी जाएगी।

  • आगामी दिनों में मंडल कार्यशालाएं, उद्यमी सम्मेलन, युवा सम्मेलन और महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

राजपुरोहित ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि बीकानेर के स्थानीय उत्पादों को देश और विदेश में पहचान मिले और लोग अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें।