यूपीएससी में बीकानेर की बेटी नमिता सोनी का चयन, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने फोन कर दी बधाई
यूपीएससी में बीकानेर की बेटी नमिता सोनी का चयन, परिवार ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी
बीकानेर।
बीकानेर की बेटी नमिता सोनी का यूपीएससी में चयन होने पर पूरे शहर में खुशी का माहौल है। नमिता की इस उपलब्धि पर परिवारजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। नमिता की सफलता ने न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को गौरवान्वित किया है।
नमिता सोनी की इस उपलब्धि पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उन्हें फोन कर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नमिता की मेहनत और लगन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है।
तीन बहनों में सबसे छोटी हैं नमिता
नमिता के पिता दामोदर सोनी और माता मंजू सोनी ने भावुक होकर कहा कि उनकी तीन बेटियां हैं और नमिता सबसे छोटी है। उन्होंने बताया कि समाज में कई बार तीन बेटियों को लेकर ताने सुनने पड़ते थे, लेकिन आज नमिता की सफलता ने उन सभी लोगों को जवाब दे दिया है।
परिवार ने कहा कि बेटियों को यदि सही शिक्षा और अवसर मिले तो वे हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं।
समाज के लिए प्रेरणा बनी सफलता
इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष सोनी ने कहा कि नमिता सोनी का यूपीएससी में चयन पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर बेटियों को शिक्षित और प्रोत्साहित किया जाए तो वे किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण
नमिता सोनी की सफलता आज बीकानेर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। उनकी मेहनत, समर्पण और परिवार के समर्थन ने यह साबित कर दिया कि लगन और सही दिशा में प्रयास करने से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
नमिता की उपलब्धि से बीकानेर शहर और पूरे राजस्थान को गर्व महसूस हो रहा है।


