बीकानेर के विकास शर्मा ‘पुष्कर इवेंट बिजनेस मीट’ में सम्मानित, परफेक्ट इवेंट के प्रयासों को मिली सराहना

बीकानेर के परफेक्ट इवेंट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा को पुष्कर में आयोजित ‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री बिजनेस मीट-2026’ में इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

बीकानेर के विकास शर्मा ‘पुष्कर इवेंट बिजनेस मीट’ में सम्मानित, परफेक्ट इवेंट के प्रयासों को मिली सराहना
.
MYCITYDILSE

बीकानेर के विकास शर्मा ‘पुष्कर इवेंट बिजनेस मीट’ में सम्मानित, परफेक्ट इवेंट के प्रयासों को मिली सराहना

✍️ नितिन खत्री | MyCityDilSe.com

बीकानेर। इवेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में बीकानेर का नाम प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाने वाले परफेक्ट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा को पुष्कर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री बिजनेस मीट-2026’ में सम्मानित किया गया। उन्हें इवेंट मैनेजमेंट एवं वेडिंग इंडस्ट्री में किए जा रहे बेहतर एवं रचनात्मक कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम 9 अगस्त, रविवार को पुष्कर, अजमेर स्थित प्रसिद्ध Bamboo Saa Mulberry Resort में आयोजित हुआ। इसमें राजस्थान के विभिन्न जिलों से करीब 160 इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों एवं इंडस्ट्री से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इवेंट इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स एक मंच पर आए

राजस्थान के इवेंट इंडस्ट्री संगठन ‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री’ द्वारा आयोजित इस बिजनेस मीट का उद्देश्य इवेंट एवं वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाना, आपसी संपर्क एवं सहयोग को बढ़ावा देना और नए व्यापारिक अवसरों तथा अनुभवों को साझा करना रहा।

कार्यक्रम में राज्यभर से इंडस्ट्री लीडर्स, वेन्यू पार्टनर्स, वेडिंग प्लानर्स, फोटोग्राफर्स, डेकोरेटर्स, मेकअप आर्टिस्ट, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बीकानेर से इस आयोजन में शामिल परफेक्ट इवेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा ने मंच पर अपने क्रिएटिव आइडिया, कार्य अनुभव और उपलब्धियों को साझा किया।

इवेंट इंडस्ट्री में रोजगार की बड़ी संभावनाएं

आयोजकों की ओर से इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में परफेक्ट इवेंट के कार्यों की सराहना की गई। बताया गया कि किसी भी बड़े इवेंट से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार और काम के अवसर मिलते हैं। इवेंट इंडस्ट्री के अलग-अलग सेगमेंट में कार्य करने के लिए भी परफेक्ट इवेंट के प्रयासों को सराहा गया।

‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री’ राजस्थान में इवेंट एवं वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स के लिए समय-समय पर विभिन्न जिलों में बिजनेस मीट, सेमिनार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती है। संगठन द्वारा इस क्षेत्र में काम करने वाले वेंडर्स को बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित एवं सम्मानित भी किया जाता है।

कोरियोग्राफर और अभिनेता भी हैं विकास शर्मा

विकास शर्मा बीकानेर के जाने-माने कोरियोग्राफर एवं अभिनेता भी हैं। उन्होंने कई वीडियो एल्बम, शॉर्ट फिल्म्स, एड फिल्म्स और थिएटर प्रोजेक्ट्स में राष्ट्रीय स्तर पर काम किया है।

उनकी प्लानिंग में राजस्थान के लगभग सभी जिलों के साथ-साथ प्रदेश से बाहर भी कई प्रीमियम वेडिंग, कॉर्पोरेट इवेंट्स, स्कूल-कॉलेज एनुअल फंक्शन, कार्निवल और म्यूजिकल शो आयोजित किए जा चुके हैं।

विकास शर्मा को मिले इस सम्मान पर परफेक्ट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के फाउंडर एवं बीकानेर के पहले रेडियो जॉकी RJ Rohit, मनीष शर्मा, मनीष अग्रवाल, प्रतीक शर्मा, पंकज पारीक, संदीप सेवग एवं पुनीत शर्मा सहित अन्य शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।

यह सम्मान बीकानेर की इवेंट एवं वेडिंग इंडस्ट्री के लिए भी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।