बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप

सूरतगढ़ निवासी पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने दहेज हत्या मामले में पति, सास-ससुर पर कार्रवाई शुरू की।

 0
बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप

बीकानेर/छतरगढ़। बीकानेर जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

सूरतगढ़ निवासी बृजलाल कुम्हार ने अपनी बेटी सुनीता की मौत को लेकर छतरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सुनीता की शादी 10 जुलाई 2019 को विकास कुमार पुत्र कालूराम कुम्हार (निवासी 456 हैड दामोलाई) के साथ हुई थी।

परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर सुनीता को प्रताड़ित करता था। बीते गुरुवार रात को आरोपियों ने सुनीता की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह पड़ोसियों से मिली। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो स्थिति संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने मृतका के पति विकास कुमार, ससुर कालूराम, और सास माया देवी के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।