बीकानेर: भाजपा ने अंबेडकर सर्किल पर चलाया स्वच्छता अभियान, मूर्ति को किया जल से शुद्ध

बीकानेर भाजपा ने अंबेडकर जयंती से पूर्व अंबेडकर सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा नेताओं ने मूर्ति को साफ कर प्रांगण को जल से धोया।

 0
बीकानेर: भाजपा ने अंबेडकर सर्किल पर चलाया स्वच्छता अभियान, मूर्ति को किया जल से शुद्ध
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर: भाजपा ने अंबेडकर सर्किल पर चलाया स्वच्छता अभियान, मूर्ति को किया जल से शुद्ध

बीकानेर:
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व बीकानेर भाजपा द्वारा शहर के प्रमुख अंबेडकर सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने किया।

सुमन छाजेड़ ने जानकारी दी कि आज सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर बाबा साहब की मूर्ति की सफाई की और पूरे प्रांगण को स्वच्छ जल से धोकर शुद्ध किया। यह अभियान न केवल सफाई के लिए था, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन और बाबा साहब के विचारों को सम्मान देने का प्रतीक भी रहा।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर, कार्यक्रम संयोजक विजय उपाध्याय, राजाराम सीगड़, जितेंद्र गहलोत, घनश्याम लोहिया, जितेंद्र राजवी, मंडल अध्यक्ष देव रूप सिंह, प्रकाश मेघवाल, सुनीता हटीला, मदन सियाग, भारती अरोड़ा, भानु आनंद, चंद्र मोहन जोशी, संगीलाल गहलोत, पूनमचंद पूनिया, और जेठमल नाहटा जैसे अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभियान के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को नमन कर समाज सुधार व समरसता की प्रेरणा लेने की अपील की।