छतरगढ़ में खेत पर स्प्रे चढ़ने से 15 वर्षीय बालिका की मौत
छतरगढ़ में खेत पर स्प्रे चढ़ने से 15 वर्षीय बालिका की मौत
छतरगढ़ थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेत में स्प्रे चढ़ने से 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची खेत में मौजूद थी और फसलों पर कीटनाशक छिड़काव किया जा रहा था। इसी दौरान जहरीले स्प्रे के सीधे संपर्क में आने के बाद बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मर्ग दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। स्प्रे के प्रभाव से हुई मौत की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में अक्सर बच्चों की मौजूदगी रहती है और बिना सावधानी के रसायनों का प्रयोग किए जाने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इस घटना ने कृषि रसायनों के सुरक्षित उपयोग पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


