निर्जला एकादशी पर जोइया मार्केट में 21 क्विंटल राबड़ी लस्सी का वितरण, राहगीरों को मिली गर्मी से राहत

 0
निर्जला एकादशी पर जोइया मार्केट में 21 क्विंटल राबड़ी लस्सी का वितरण, राहगीरों को मिली गर्मी से राहत
.
MYCITYDILSE

निर्जला एकादशी पर जोइया मार्केट में 21 क्विंटल राबड़ी लस्सी का वितरण, राहगीरों को मिली गर्मी से राहत

बीकानेर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर खतूरिया कॉलोनी स्थित जोइया मार्केट में मित्र मंडल द्वारा विशाल लस्सी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक आस्था और जनसेवा के इस आयोजन में पूरे दिन राहगीरों को राबड़ी युक्त ठंडी लस्सी वितरित कर भीषण गर्मी से राहत प्रदान की गई।

मित्र मंडल के सचिव भवानी सिंह ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से निर्जला एकादशी के अवसर पर लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा-अर्चना के बाद लस्सी वितरण का आयोजन किया जाता है। यह सेवा कार्य लगातार श्रद्धा और समर्पण के साथ संचालित किया जा रहा है।

बीकानेर टेंट व्यवसाय संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र काला ने बताया कि इस वर्ष करीब 21 क्विंटल दही से तैयार राबड़ी लस्सी का वितरण किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने इस शीतल पेय का आनंद लिया तथा आयोजन की सराहना की।

निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित इस सेवा शिविर में सामाजिक सौहार्द और जनकल्याण की भावना देखने को मिली। कार्यक्रम में अनोप सिंह, सुखदेव प्रजापत, नन्दू सिंह, अशोक मारु, नितिन खत्री, आनन्द सिंह, रामेश्वर चौधरी, शंकर मंगलाव, हिमांशु, कैलाश जी पान वाले, पूनम प्रजापत, कैलास स्वामी, गोपीराम, गोरधन कुकणा, रविशेखर, मोहम्मद हुसैन जोहिया, मोहर सिंह, हरिसिंह, अभिषेक, एसपी अंकल, शिव सिंह, भरत झाम्ब सहित सभी मित्र मंडल सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर आयोजित यह लस्सी वितरण कार्यक्रम न केवल धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ा रहा है, बल्कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने का भी उत्कृष्ट उदाहरण है। जनसेवा के इस कार्य की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।