बीकानेर भाजपा पुराना शहर मंडल की शक्ति केंद्र संयोजक बैठक सम्पन्न, 'मन की बात' और डिजिटल लर्निंग अभियान पर जोर

 0
बीकानेर भाजपा पुराना शहर मंडल की शक्ति केंद्र संयोजक बैठक सम्पन्न, 'मन की बात' और डिजिटल लर्निंग अभियान पर जोर
.
MYCITYDILSE

बीकानेर भाजपा पुराना शहर मंडल की शक्ति केंद्र संयोजक बैठक सम्पन्न, 'मन की बात' और डिजिटल लर्निंग अभियान पर जोर

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के पुराना शहर मंडल, बीकानेर पश्चिम की शक्ति केंद्र संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य ने की। यह बैठक शक्ति केंद्र पारीक चौक, वार्ड संख्या 72 में शक्ति केंद्र संयोजक कैलाश पारीक के निवास पर सम्पन्न हुई।

बैठक का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद संगठन के आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ 28 जून 2026 (रविवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुनें।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात "डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण अभियान" के अंतर्गत सभी कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना डिजिटल लर्निंग प्रमाण पत्र हासिल करें। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की फोटो एवं रिपोर्ट सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में कैलाश पारीक, बद्री पुरोहित, गणेश व्यास, वीरेन्द्र पुरोहित, हरीश भोजक, लोकेश सोनगरा, चंद्रप्रकाश खत्री, निर्मल जोशी, शिव पांडिया, सत्यनारायण छंगाणी, विष्णुदत्त छंगाणी, ऋषि पारीक, अनिरुद्ध आचार्य, निखिल आचार्य सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया गया।