धर्मेंद्र के निधन की खबर निकली झूठी, बेटी ईशा और हेमा मालिनी ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया भ्रामक

धर्मेंद्र के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन परिवार ने इसे पूरी तरह झूठा बताया। ईशा देओल और हेमा मालिनी ने कहा- अभिनेता की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। पूरा सच पढ़ें।

 0
धर्मेंद्र के निधन की खबर निकली झूठी, बेटी ईशा और हेमा मालिनी ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया भ्रामक
.
MYCITYDILSE

धर्मेंद्र के निधन की खबर निकली झूठी, बेटी ईशा और हेमा मालिनी ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया भ्रामक

सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी। कुछ टीवी चैनलों और ऑनलाइन पोर्टलों ने भी बिना पुष्टि के इस खबर को प्रसारित किया, जिसके बाद पूरे देश में फैन्स स्तब्ध रह गए। लेकिन कुछ ही घंटों में देओल परिवार की ओर से आधिकारिक बयान आया और इन सभी खबरों को पूरी तरह गलत बताया गया।

धर्मेंद्र की बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट लिखा—
“मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से अनुरोध है कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए सभी का धन्यवाद।”

इसके बाद धर्मेंद्र की पत्नी और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी नाराजगी जताते हुए कहा—
“जो हो रहा है वह बेहद शर्मनाक है। कोई भी जिम्मेदार मीडिया किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकता है जो इलाज का जवाब दे रहा है और बेहतर हो रहा है? यह गैर-जिम्मेदाराना और असम्मानजनक है।”

बता दें कि धर्मेंद्र को सोमवार (10 नवंबर) को सांस लेने में दिक्कत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब उनकी स्थिति नाजुक होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों के अनुसार अगले 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, अब स्थिति पहले से बेहतर है और डॉक्टर लगातार निगरानी में इलाज कर रहे हैं।

सुबह अफवाह फैलने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई सिने कलाकारों और सोशल मीडिया उपभोक्ताओं ने श्रद्धांजलि संदेश पोस्ट कर दिए। बाद में राजनाथ सिंह ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।

देओल परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र की बेटियों को विदेश से मुंबई बुलाया गया है। बीती रात सनी देओल और बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे। इसके साथ ही शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई सेलेब्रिटी भी देर रात अस्पताल में देखने आए।

धर्मेंद्र पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य कारणों से कई बार अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। इसी साल उनकी कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। 2015 से 2020 के बीच भी उन्हें पीठ दर्द और कमजोरी की वजह से कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसी बीच धर्मेंद्र की आने वाली फिल्म "इक्कीस" जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं और धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल. खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं।

फिलहाल परिवार ने साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र जीवित हैं, इलाज जारी है और हालत स्थिर है। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ फैलाने वालों से लोगों से अपील की जा रही है कि केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।

Reports of Dharmendra's death turn out to be false; daughter Esha and Hema Malini dismiss media reports as misleading.

On Tuesday morning, news of Bollywood actor Dharmendra's death went viral on social media. Some TV channels and online portals also broadcast this news without confirmation, leaving fans across the country stunned. However, within a few hours, an official statement came from the Deol family, completely refuting all these reports.

Dharmendra's daughter and actress Esha Deol clearly wrote on social media:
“The media is spreading completely false news. Papa's condition is stable and he is recovering. We request everyone to respect our family's privacy. Thank you all for praying for Papa's speedy recovery.”

Following this, Dharmendra's wife and BJP MP Hema Malini also expressed her displeasure, saying:
“What is happening is extremely shameful. How can any responsible media outlet spread false news about someone who is responding to treatment and getting better? This is irresponsible and disrespectful.”

It should be noted that Dharmendra was admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai on Monday (November 10) after experiencing breathing difficulties. His condition was critical, and he was placed on a ventilator. According to doctors, the next 72 hours are crucial. However, his condition is now better than before, and doctors are continuously monitoring and treating him.

After the rumors spread in the morning, Defense Minister Rajnath Singh, several film personalities, and social media users posted condolence messages. Rajnath Singh later deleted his post.

Sources close to the Deol family said that Dharmendra's daughters have been called to Mumbai from abroad. Sunny Deol and Bobby Deol arrived at the hospital last night. Several celebrities, including Shah Rukh Khan and Salman Khan, also visited the hospital late at night.

Dharmendra has been hospitalized several times in the past few years due to health reasons. He underwent cornea transplant surgery earlier this year. Between 2015 and 2020, he was also hospitalized several times due to back pain and weakness.

Meanwhile, Dharmendra's upcoming film "Ikkiis" is scheduled for release soon. This film is based on Arun Khetarpal, a hero of the Indo-Pakistani War. Amitabh Bachchan's grandson, Agastya Nanda, plays the lead role in the film, and Dharmendra portrays his father, M.L. Khetarpal.

The family has clarified that Dharmendra is alive, receiving treatment, and his condition is stable. They are appealing to people to rely only on official sources and not spread fake news on social media.