गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने संतों को किया नमन, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का संदेश सौंपा

बीकानेर में भाजपा ने गुरु पूर्णिमा पर संतों का सम्मान कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का संदेश भेंट किया, साथ ही आशीर्वाद प्राप्त किया।

 0
गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने संतों को किया नमन, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का संदेश सौंपा
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने संतों को किया नमन, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का संदेश सौंपा

बीकानेर, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा गुरु वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बीकानेर के बड़ा रामद्वारा, सुनारों की बड़ी गुवाड़ स्थित श्री रामस्नेही संप्रदाय सींथल पीठाधीश्वर परम पूज्य महंत रामदयाल जी महाराज से भेंट कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का संदेश भेंट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कैलाश बिश्नोई, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी, एवं भवानी पाईवाल भी उपस्थित रहे।

इसी क्रम में रूणिया बास क्षेत्र के हेमेरां स्थित बाबा मुक्तारनाथ की तपोस्थली एवं राजेरां स्थित बाल ब्रह्मचारी महाराज की तपोभूमि में रामस्नेही संप्रदाय के संत श्रीकृष्णदास जी महाराज के दर्शन कर भाजपा प्रतिनिधियों ने चरण वंदना की। संतों को शाल व श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया और मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का संदेश सौंपा।

इस अवसर पर भाजपा बीकानेर देहात जिला उपाध्यक्ष राजपाल सिंह शेखावत, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि राजूराम धतरवाल, रामकिशन उपाध्याय एवं मुलाराम गोदारा उपस्थित रहे। सभी ने संतों से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश में समृद्धि, शांति और सद्भाव की कामना की।