बीकानेर में बढ़ता अपराध! बाइक सवार लुटेरों ने महिला जज को गिराकर सोने की चैन छीनी

बीकानेर में अपराधियों ने कलक्टर आवास के पास महिला जज पूजा जनागल के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से गिराकर सोने की चैन छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

 0
बीकानेर में बढ़ता अपराध! बाइक सवार लुटेरों ने महिला जज को गिराकर सोने की चैन छीनी
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर में बढ़ता अपराध! बाइक सवार लुटेरों ने महिला जज को गिराकर सोने की चैन छीनी

बीकानेर। शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के बावजूद वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीकानेर में एक महिला जज के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

घटना कलक्टर आवास के पास ब्रह्मकुमारी सर्किल क्षेत्र की है, जहां पर दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला जज पूजा जनागल को स्कूटी से गिरा दिया और सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। यह वारदात बीकानेर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

जानकारी के अनुसार, पूजा जनागल स्कूटी पर सवार होकर जा रही थीं। इसी दौरान बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने पहले उनका बैग छीनने का प्रयास किया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर गईं। गिरने के बाद बदमाशों ने उनके गले से सोने की चैन झपट ली और मौके से भाग निकले।

हादसे में जज पूजा जनागल को ठोड़ी, नाक और दांत में चोटें आई हैं। बाद में वह अपने पिता के साथ थाने पहुंचीं और मुकदमा दर्ज करवाया

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रारंभिक जांच में बदमाशों के भागने का रास्ता भी चिन्हित किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि यह घटना बताती है कि बीकानेर में अपराधी अब खुलकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।