नोखा में नवकार महामंत्र दिवस पर गूंजा जाप, विश्व शांति के लिए जैन समाज का सामूहिक आयोजन

 0
नोखा में नवकार महामंत्र दिवस पर गूंजा जाप, विश्व शांति के लिए जैन समाज का सामूहिक आयोजन
.
MYCITYDILSE

नोखा में नवकार महामंत्र दिवस पर गूंजा जाप, विश्व शांति के लिए जैन समाज का सामूहिक आयोजन

नोखा। विश्व शांति, सौहार्द और सामंजस्य के उद्देश्य से नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर जैन समाज द्वारा सामूहिक मंत्र जाप का आयोजन किया गया। इस क्रम में नोखा के महावीर चौक स्थित तेरापंथ भवन में गुरुवार सुबह विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के तहत सुबह 8 बजे से 9:36 बजे तक 96 मिनट तक लगातार नवकार महामंत्र का जाप किया गया। इस दौरान जैन समाज के साथ-साथ जैनोत्तर समाज के सैकड़ों श्रद्धालु अपनी गणवेश में उपस्थित रहे और एक लय में मंत्र जाप कर विश्व शांति की कामना की।

जैन धर्म के अनुसार नवकार महामंत्र गुण प्रधान है, न कि धर्म प्रधान, जो सभी जीवों के कल्याण और शांति का संदेश देता है। इसी भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में प्राणिमात्र की भलाई और वैश्विक सद्भाव की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम के दौरान जैन समाज के युवा साथियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला और सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

इस सामूहिक आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि समाज में शांति, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश भी प्रसारित किया।