बीकानेर: महिला ने की आत्महत्या, ईंट भट्टे पर फंदे से झूल गई श्रमिक
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ईंट भट्टे पर काम कर रही महिला श्रमिक ने अलसुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।

बीकानेर: महिला ने की आत्महत्या, ईंट भट्टे पर फंदे से झूल गई श्रमिक
बीकानेर, 13 मई 2025 – श्रीडूंगरगढ़ तहसील क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मंगलवार अलसुबह एक महिला श्रमिक ने आत्महत्या कर ली। घटना गांव गुंसाईसर बड़ा के पास एक ईंट भट्टे की है, जहां उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की रहने वाली महिला खिलौनी (उम्र 26 वर्ष) ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका अपने पति राजीव कुमार के साथ ईंट भट्टे पर काम करती थी। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। साथी श्रमिकों और ईंट भट्टा मालिक द्वारा सुबह 9 बजे श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
महिला का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी को पांच साल हुए थे, और फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।