खेल-खेल में एक 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, स्कूल की टाई बानी फांसी का फंदा

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में खेल-खेल में एक 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल की टाई गले में फंसने से दम घुट गया।

 0
खेल-खेल में एक 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, स्कूल की टाई बानी फांसी का फंदा
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

खेल-खेल में एक 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत, स्कूल की टाई बानी फांसी का फंदा

बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गुंसाईसर बड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में खेलते समय 10 वर्षीय बच्चे की गले में स्कूल टाई फंस गई, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक कानाराम कुम्हार अपने भाई-बहन के साथ स्कूल से लौटने के बाद घर में खेल रहा था। खेल के दौरान उसने टाई को खूंटी पर लटका रखा था और उसके पास दौड़ता हुआ आया। इसी दौरान टाई उसके गले में फंस गई और वह झूल गया।

बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां रसोई से दौड़ी और आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस हेड कॉन्स्टेबल देवाराम ने बताया कि घटना की जानकारी हॉस्पिटल से मिली है। हालांकि, परिवार की ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। लोग मासूम की असमय मृत्यु से स्तब्ध हैं और परिजन गहरे सदमे में हैं।