बीकानेर: वन्दे मातरम् टीम ने गर्मियों के आगमन के साथ ही विश्नोई धर्मशाला में पालसियों को लगाकर अभियान का शुभारंभ किया

Mar 22, 2024 - 08:11
 0
बीकानेर: वन्दे मातरम् टीम ने गर्मियों के आगमन के साथ ही विश्नोई धर्मशाला में पालसियों को लगाकर अभियान का शुभारंभ किया
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR D.K. DIGITAL
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE D.K. DIGITAL

बीकानेर: वन्दे मातरम् टीम ने गर्मियों के आगमन के साथ ही विश्नोई धर्मशाला में पालसियों को लगाकर अभियान का शुभारंभ किया

बिश्नोई धर्मशाला में 21 पालसियों को लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। वन्दे मातरम् टीम ने गर्मियों के आगमन के साथ ही पालसियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पब्लिक पार्क में विश्नोई धर्मशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया। विजय कोचर ने मंच के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बीकानेर के पर्यावरण प्रमुख की उपस्थिति में बताया कि आज 21 पालसियों को लगाकर अभियान की शुरुआत की गई है।

टीम प्रमुख विजय कोचर, नरसिंह भाटी, गिरधारी सुथार, विनोद जोशी, राजकुमार चौधरी, निर्मल बरडिया, रामकिशन डेलू, पूर्व पार्षद दाऊ सेवग, ओम प्रकाश बिश्नोई, मोती राम सियाग, रामचंद्र धारणिया, भगवाना राम प्रजापति, मिलन गहलोत, मुरली खटोड़, सुनील धतरवाल, रामगोपाल जी हेम शर्मा, आदि ने गर्मियों के दौरान बीकानेर के लोगों को पालसियों के पेड़ों पर पानी भरने का संदेश पहुंचाया। और बीकानेर के सभी पर्यावरण प्रेमियों ने 50 स्थानों पर पालसियों को लगाया।

इस अवसर पर पर्यावरण विद्यार्थी भुवनेश यादव ने कहा कि गर्मियों में चिड़ियाँ, गोरिया, कबूतर, कमेड़ी, कोवे, तोते, चचुंदर, और अन्य जीव जंतु बिना पानी के परेशान होते हैं और कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। इसलिए गर्मियों में पालसियों को लगाने का प्रयास सराहनीय है।