बीकानेर रेलवे अंडर ब्रिज: 6 घंटे ब्लॉक, तीन क्रेन और करोड़ों की लागत से होगा काम

अंडर ब्रिज कार्य को मिली रफ्तार। बीकानेर में 12:45 से 6:45 तक रेलवे ब्लॉक, 3 क्रेन से होगा काम।

 0
बीकानेर रेलवे अंडर ब्रिज: 6 घंटे ब्लॉक, तीन क्रेन और करोड़ों की लागत से होगा काम
MYCITYDILSE VAAHAN BAZAR
MYCITYDILSE VAAHAN BAZE

बीकानेर रेलवे अंडर ब्रिज: 6 घंटे ब्लॉक, तीन क्रेन और करोड़ों की लागत से होगा काम

बीकानेर।
लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) का काम गुरुवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए रेलवे ने छह घंटे का ब्लॉक लिया है। इस दौरान सात बॉक्स और छह स्लैब डाले जाएंगे।

गौरतलब है कि रेलवे की एनओसी और ठेकेदार की ढिलाई के चलते यह कार्य पिछले चार साल से रुका हुआ था। अब इसके निर्माण से आसपास की सात कॉलोनियों के करीब 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम हो जाएगा।

निर्माण कार्य की विशेषताएं:

  • रेलवे और पीडब्ल्यूडी की टीम सुबह 9 बजे लालगढ़ गुरुद्वारे के सामने मौजूद रहेगी।

  • ब्लॉक रखने के लिए जयपुर से तीन बड़ी क्रेन मंगवाई गई हैं।

  • एक क्रेन का किराया छह घंटे के लिए 16 लाख रुपए है।

  • दो क्रेन एक साथ कार्य करेंगी, जबकि एक स्टैंडबाई पर रहेगी।

  • रेलवे का ब्लॉक दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:45 बजे तक रहेगा।

  • इस दौरान मार्ग पर रेल संचालन बंद रहेगा।

  • पटरियां हटाकर स्लैब और बॉक्स डाले जाएंगे और फिर पटरियों को पहले की तरह कस दिया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि तीन से चार महीने में अप्रोच रोड का काम पूरा कर अंडर ब्रिज को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।