बीकानेर की अन्वी चौधरी बनी सिप अबेकस ग्रैंड मास्टर चैम्पियन, राज्य स्तर पर छात्रों ने किया कमाल

बीकानेर के 65 छात्रों ने सिप अबेकस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर जयपुर में मचाया धमाल, अन्वी चौधरी बनी ग्रैंड मास्टर लेवल चैम्पियन

बीकानेर की अन्वी चौधरी बनी सिप अबेकस ग्रैंड मास्टर चैम्पियन, राज्य स्तर पर छात्रों ने किया कमाल
. .

सिप अबेकस स्टेट लेवल प्रतियोगिता में बीकानेर के विद्यार्थियों की चमक, अन्वी चौधरी बनी ग्रैंड मास्टर चैम्पियन

बीकानेर | सिप अबेकस स्टेट लेवल कॉम्पिटिशन 2025 में बीकानेर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रौशन किया है। जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें सिप अबेकस एकेडमी बीकानेर के 65 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने गणितीय कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सोफिया स्कूल की कक्षा 7 की छात्रा अन्वी चौधरी ने ग्रैंड मास्टर लेवल में टॉप कर चैम्पियन का खिताब हासिल किया, जो बीकानेर के लिए गौरव का क्षण रहा।

प्रतियोगिता में छात्रों को सीमित समय में 300 से अधिक गणितीय सवालों को बिना कैलकुलेटर हल करना था। सटीकता और स्पीड के साथ किए गए इस कार्य ने बीकानेर के बच्चों की मानसिक क्षमता और अबेकस ट्रेनिंग की गुणवत्ता को उजागर किया।

प्रमुख रनर-अप छात्र:

  • फर्स्ट रनर अप:
    दिलिशा अश्विनी, आदित्य बिश्नोई, तेजस गुप्ता, मेहविश फातिमा, मनन लूनिया

  • सेकेंड रनर अप:
    पुजिता दावरा, नव्या कामरा, दिव्यम बुच्चा, अयांश बंसल, नमन लालानी

  • थर्ड रनर अप:
    अर्व कोचर, हनिका क्वात्रा, हित्विक डिनोडिया, देवांश बुच्चा, माधव सोनी, अनिरुद्ध चौधरी, चिराग राठी, हिमाया जैन

परफॉर्मेंस अवार्ड विजेता छात्र:

गर्गी अश्विनी, द्विज आचार्य, साक्षी लूणावत, सृष्टि शेखावत, कनिष्का, रुचि ठकराल, अर्व मारु, साक्षी पुगलिया, सान्वी भारती, सौम्य डिनोडिया, ऐश्वर्या कोचर, नैत्विक कुमार, वैभव गहलोत, प्रिशा फगारिया, रब्बत फाजिमा, विराट सोनी, ध्रुव सुराना, टुविश गुप्ता, मौलिक कोठारी, धैर्य बांठिया, कुशाग्र बिश्नोई, विपिन मंडा, नविका भल्ला, काव्या सोनावट, फलाशा जैन, कार्तिक पुरोहित, संयम कोचर, दीपशिखा विजय, प्रनीत कौर, सोहेम भाटी, कुवम वधवा, सिद्विक शर्मा, भव्य बालेचा, आयुष भद्रवाल, अनिका बोथरा

एकेडमी टीम का मार्गदर्शन:

इस सफलता के पीछे सिप अबेकस एकेडमी बीकानेर की टीम का विशेष योगदान रहा जिसमें शामिल हैं:
रूपसा बोथरा (हैड), विवेक बोथरा, वीना बुच्चा, हर्षिता बालेचा, और नेहा शेखावत (सेंटर मैनेजर)

कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित रहीं जानी-मानी समाजसेवी छवि राजावत, स्टेट हेड विजेता शंगारी, रीजनल मैनेजर मुकेश पिलखवाल, और एरिया हेड संदीप शर्मा