भीषण गर्मी में पक्षी सेवा के लिए जन अधिकार सेना का नेक कदम, नोखा में लगाए गए पानी के पालसीये
नोखा में जन अधिकार सेना द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी के पालसीये लगाए गए। पशु-पक्षियों की सेवा को बताया गया सबसे बड़ा पुण्य।

नोखा, बीकानेर | 11 अप्रैल 2025 – नोखा उपखंड क्षेत्र में जन अधिकार सेना के जनसेवकों द्वारा भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों की सेवा के लिए अनोखा और प्रेरणादायक कार्य किया गया है। संगठन के सदस्यों ने हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शांति वन, नोखा एवं शहर के विभिन्न चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पक्षियों के पानी पीने के लिए पालसीये लगाए।
पशु-पक्षियों की सेवा सबसे बड़ा धर्म – कानाराम शर्मा
प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री कानाराम शर्मा ने कहा, "बेजुबान पक्षियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। गर्मी के इस मौसम में हर किसी को अपने घर की छत पर दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।" उन्होंने यह भी बताया कि "प्यासे प्राणियों की प्यास बुझाना सबसे बड़ा परमार्थ है।"
सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी:
इस पुनीत सेवा कार्य में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
-
कानाराम शर्मा (प्रदेश कोषाध्यक्ष)
-
मालचंद सारस्वत (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य)
-
कन्हैयालाल सारस्वत (जिला कोषाध्यक्ष)
-
किशन तापड़िया (बीकानेर संभाग अध्यक्ष)
-
कमल डागा (महामंत्री)
-
अशोक सोनी (जिला युवा अध्यक्ष)
-
शिव नाई (सचिव)
-
महेश पारीक (प्रचार मंत्री)
-
नवरत्न पंचारिया दावा, रणजीत सिंह,
-
पंडित राधेश्याम महाराज, गोपाल सोनी सहित कई अन्य सामाजिक सेवक उपस्थित रहे।
जन जागरूकता का संदेश:
जन अधिकार सेना ने इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि "प्रकृति के संतुलन और जीवों के संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम भी बहुत बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं।"