पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अवैध संबंध में बन रहा था रोड़ा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अवैध संबंध में बन रहा था रोड़ा

राजस्थान एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बन रहे पति को पत्नी ने साचिश रचकर हत्या करवा दी. उसने पति की हत्या के लिए सुपारी किलर से एक लाख रुपये में सौदा किया था. फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

स्मैक पीने का आदी थी मृतक
24 जून को बजरंग नगर के रहने वाले आशिक अहमद पुत्र बिन्दु खां ने भाई की हत्या के संबंध में मामला दर्ज कराया था.  उसने बताया कि हम दोनों भाई अपने-अपने परिवार के साथ छीपाबडौद कस्बे में अलग-अलग मकान में रहते हैं. मेरा बड़ा भाई (40) छीपाबडौद में अपनी पत्नि व बच्चों के साथ रहता था. वह भाई स्मैक पीने का आदी था. रात 12 बजे के करीब भाई की मौत की जानकारी मिलने पर वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे तो हकीम खान मकान के बाहर मृत अवस्था में पड़ा था और पीछे सिर से खून बह रहा था. 

अवैध प्रेम संबंध में बन रहा था रोड़ा
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया. बताया गया कि मृतक हकीम खान के मकान में करीबन 7-8 माह से छबड़ा के रहने वाले फारुक हुसैन पुत्र अब्दुल गफ्फुर किराए पर रहता था. इस बीच फारुक हुसैन व मृतक हकीम खान की पत्नि रईसा बानो उर्फ रानी के बीच प्रेम संबंध हो गए. इसी दौरान करीब 3-4 माह पहले मृतक हकीम खां की पत्नि रईसा बानो ने अपने नाम की करीब डेढ बीघा जमीन तैंतीस लाख रुपये में बेच दी. जिसकी लालच उसके प्रेमी फारुक हुसैन को आ गई. 

इधर पत्नि रईसा बानो भी आजादी से प्रेमी (किरायेदार) फारुक हुसैन के साथ रहना चाहती थी. प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहे पति हकीम खान को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची. इसके बाद करीब 15-20 दिन पहले रईसा बानो व उसके प्रेमी फारुक हुसैन ने हकीम खान की हत्या करने के लिए रईसा बानो के भतीजे आशिफ खान, व रईसा के भाई सलीम की पुत्री रुबीना बानो के पति रिजवान खान से तीन लाख रुपये में सौदा तय किया. हालांकि, उस समय रईसा बानो ने आशिफ खान व रिजवान खान को एक लाख रुपये देने को कहा. तब आशिफ खान व रिजवान खान उर्फ भुरु ने कहा कि हम तो तीन लाख रुपये ही लेंगे. 

एक लाख रुपये में रची हत्या की साजिश
इसके बाद रईसा बानो उर्फ रानी व उसके प्रेमी फारुक हुसैन ने आशिफ खान व रिजवान खान के द्वारा डिमांड किये तीन लाख रुपये के लिए नया प्लान बनाया. दोनों ने हकीम खान का बीमा करवाने के बाद हत्या करने के बारे में सोचा, ताकि बीमा की एवज में मृतक की हत्या पर पैसे मिल जायेंगे, जिनमें से तीन लाख रुपये आशिफ खान व रिजवान खान को दे देंगे और बाकी दोनो रख लेंगे. दूसरी साजिश में इन दोनों ने मृतक हकीम खां की हत्या करके कुंए में फेंकने की योजना बनाई थी, लेकिन यह दोनों साजिशें सफल नहीं हुईं. इसके बाद मृतक की पत्नि रईसा बानो व उसके प्रेमी फारुक हुसैन ने हकीम खान की हत्या करने के लिए आशिफ खान व रिजवान खान को एक लाख रुपये देना तय किया. 

हत्या के बाद शव को छत से फेंका
फिर चारों ने हकीम खान की हत्या करने के लिए 22 जून की रात्रि को चुना था, लेकिन इस दिन यह चारों हकीम खान की हत्या करने में सफल नहीं हुए. उसके अगले दिन 23 जून को आशिफ खान व रिजवान खान दोनों को फारुक हुसैन व रईसा बानो ने हकीम खान की हत्या करने के लिए घर बुलाया था, उस दिन शाम के समय फारुक हुसैन अपने घर छबड़ा चला गया, ताकि उस पर हकीम खान की हत्या का कोई शक नहीं करे. फिर शाम को 9 बजे के करीब आशिफ खान व रिजवान खान उर्फ भुरु दोनो मोटरसाईकिल लेकर हकीम खान के घर पर आये. उस समय हकीम छत पर सो रहा था.

रईसा बानो, आशिफ खान, रिजवान खान ने हकीम खां की गला घोंटकर हत्या करके लाश को छत से मकान के उपर से नीचे दीवार के पास फेंक दिया. पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक हकीम खान की पत्नी रईसा बानो उर्फ रानी, उसके प्रेमी फारुक हुसैन, आशिफ खान व रिजवान खान उर्फ भुरु खान को गिरफतार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है.

Wife along with her lover murdered her husband, he was becoming a hindrance in their illicit relationship

A sensational case has come to light in Rajasthan. The wife conspired and murdered her husband who was becoming a hindrance in her love affair. She had struck a deal with a contract killer for one lakh rupees to kill her husband. Currently, the police have taken action in the case and arrested four accused including the wife. Further action is underway in the case.

The deceased was addicted to smoking smack

On June 24, Aashiq Ahmed, son of Bindu Khan, a resident of Bajrang Nagar, had filed a case regarding the murder of his brother. He said that both of us brothers live in separate houses in Chhipabarod town with our respective families. My elder brother (40) lived in Chhipabarod with his wife and children. That brother was addicted to smoking smack. On getting the information of brother's death around 12 o'clock at night, he reached the spot with other family members, Hakim Khan was lying dead outside the house and blood was flowing from the back of his head.

He was becoming an obstacle in illegal love affair

On getting the information of the incident, the police reached the spot, took the body in custody and sent it for postmortem and registered a case under relevant sections. It was told that Farooq Hussain son of Abdul Gaffur, resident of Chhabra, was living on rent in the house of deceased Hakim Khan for about 7-8 months. Meanwhile, Farooq Hussain and deceased Hakim Khan's wife Raeesa Bano alias Rani developed a love affair. During this time, about 3-4 months ago, deceased Hakim Khan's wife Raeesa Bano sold about one and a half bigha land in her name for thirty-three lakh rupees. Her lover Farooq Hussain was tempted by this.

On the other hand, wife Raeesa Bano also wanted to live freely with her lover (tenant) Farooq Hussain. To get rid of her husband Hakim Khan, who was becoming a hindrance in their love affair, the wife hatched a conspiracy with her lover. After this, about 15-20 days ago, Raeesa Bano and her lover Farooq Hussain struck a deal with Raeesa Bano's nephew Asif Khan and Raeesa's brother Salim's daughter Rubina Bano's husband Rizwan Khan for three lakh rupees to kill Hakim Khan. However, at that time Raeesa Bano asked Asif Khan and Rizwan Khan to give one lakh rupees. Then Asif Khan and Rizwan Khan alias Bhuru said that they will take only three lakh rupees.

Murder conspiracy hatched for one lakh rupees
After this, Raeesa Bano alias Rani and her lover Farooq Hussain made a new plan for the three lakh rupees demanded by Asif Khan and Rizwan Khan. Both of them thought of killing Hakim Khan after getting his insurance done, so that they would get money for killing the deceased in lieu of insurance, out of which they would give Rs. 3 lakh to Asif Khan and Rizwan Khan and keep the rest. In the second conspiracy, both of them had planned to kill Hakim Khan and throw him in the well, but both these conspiracies did not succeed. After this, the deceased's wife Raisa Bano and her lover Farooq Hussain decided to give Rs. 1 lakh to Asif Khan and Rizwan Khan for killing Hakim Khan.

After the murder, the body was thrown from the roof
Then the four had chosen the night of 22 June to kill Hakim Khan, but on this day these four were not successful in killing Hakim Khan. The next day, on 23 June, Farooq Hussain and Raeesa Bano called Asif Khan and Rizwan Khan to their house to kill Hakim Khan. That evening, Farooq Hussain went to his house in Chhabra so that no one suspects him of killing Hakim Khan. Then around 9 in the evening, Asif Khan and Rizwan Khan alias Bhuru both came to Hakim Khan's house on a motorcycle. Hakim was sleeping on the roof at that time.

Raeesa Bano, Asif Khan, Rizwan Khan strangled Hakim Khan to death and threw his body from the roof to the wall below the house. On receiving the complaint, the police took action in the case and arrested deceased Hakim Khan's wife Raeesa Bano alias Rani, her lover Farooq Hussain, Asif Khan and Rizwan Khan alias Bhuru Khan. After the arrest, all four accused were produced in court.