[su_heading]Tata का खेल ना बिगाड़ दे यह सस्ती Electric Car! फुल चार्ज में 320km चलेगी, बस इतनी होगी कीमत[/su_heading]
Tata Motors इस समय देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार बेचने वाली कंपनी बनी हुई है। पिछले साल कंपनी ने Tata Tiago EV को अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लॉन्च किया था। इसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और कम समय में ही इसे 20 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल गई। लेकिन अब लग रहा है कि टाटा की इस कार के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Citroen इसी महीने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक प्रीमियम हैचबैक Citroen eC3 लॉन्च करने जा रही है। यह भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी।
बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक कार में 29.2 kWh का बैटरी पैक है, जो 56 bhp और 143 Nm का टार्क जनरेट करता है। यह 6.8 सेकेंड में 0-100 किमी की रफ्तार हासिल कर लेती है। Citroen eC3 एक बार चार्ज करने पर 320 किमी की रेंज का दावा करती है। 15amp सॉकेट के जरिए इसकी बैटरी को 10 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में 10.5 घंटे का समय लगता है।
लुक और डिजाइन की बात करें तो यह पेट्रोल-मॉडल जैसा है। केबिन भी काफी हद तक पेट्रोल कार जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ नए तत्व भी हैं। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल थोड़ा अलग है क्योंकि यह आपको इलेक्ट्रिक कार चलाते समय आवश्यक सभी आवश्यक जानकारी देता है, जैसे चार्ज की स्थिति और रेंज बायीं ओर। Citroen India काफी समय से eC3 के लिए बुकिंग स्वीकार कर रही है।