बीकानेर में कार्यभार संभालने के बाद से अपराधियों की धरपकड तेज करने वाली नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के सख्त तेवरों की गाज अब महकमे में भी गिरनी शुरू हो गई है। ताजा मामला बीकानेर में तीन पुलिसकर्मियों के निलंबन का है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने एनडीपीएस के एक मामले में अपराधियों के साथ मिलीभगत पाए जाने के मामले में तीन अलग–अलग पुलिस थानों के तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी गौतम ने बताया कि एनडीपीएस व एक अन्य मामले से संबंधित मिली शिकायत के बाद पांचू पुलिस थाने के कांस्टेबल श्रवण बिश्नोई, नोखा थाने के कांस्टेबल ओमप्रकाश बिश्नोई और कोटगेट पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल मुकेश मीणा को सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच एएसपी सिटी हरिशंकर यादव को सौंपी गई है।
Since taking charge in Bikaner, the tough attitude of the newly appointed Superintendent of Police Tejaswini Gautam, who has been intensifying the arrest of criminals, has now started falling in the department as well. The latest case is of suspension of three policemen in Bikaner.
Superintendent of Police Tejaswini Gautam has suspended three policemen from three different police stations for being found in collusion with criminals in an NDPS case. SP Gautam said that following a complaint related to NDPS and another matter, constable Shravan Bishnoi of Panchu police station, constable Omprakash Bishnoi of Nokha police station and head constable Mukesh Meena of Kotgate police station have been suspended. The investigation of the case has been handed over to ASP City Harishankar Yadav.