हुक्का बार पर पुलिस का छापा, बार संचालक सहित पांच लोग पकड़े
श्रीगंगानगर पुरानी आबादी थाना पुलिस ने शुक्रवार रात एक हुक्का बार पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें एक आरोपी हुक्का बार चला था जबकि चार लोग हुक्का पीते मिले। इन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शुक्रवार रात पुरानी आबादी इलाके में एक अवैध हुक्का बार चलने की जानकारी मिली थी।
इस हुक्काबार के आसपास के लोगों को यहां की एक्टिविटी पर शक हुआ। इस पर देर रात हुक्का बार संचालक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। यहां से हुक्काबार में उपयोग होने वाली स्मोकिंग से जुड़ी चीजें भी मिली हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, पुलिस को इलाके में हुक्का बार चलने की जानकारी मिलते ही थाना स्टाफ एक्टिव हुआ। सूचना की पुष्टि की गई। जब जानकारी पूरी तरह पुख्ता हो गई तो देर रात छापा मारकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हुक्का बार में पुलिस पहुंचने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।
हुक्का बार संचालक और मौके पर हुक्का पी रहे लोगों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। मौके से आरोपी हुक्का बार चलाने वाले तीन पुली के पास वसंत विहार कॉलोनी निवासी राहुल सोनी (19 ) पुत्र विनोद कुमार सोनी को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही गांधी बस्ती के साहिल खुराना (18 ) पुत्र विजय खुराना, साहिल डालिया (18 ) पुत्र बलराज डालिया, यश पांडेय (19 ) पुत्र अरविंद और सुमित (20) पुत्र चंद्रसहाय को गिरफ्तार कर लिया। मौके से स्मोकिंग में उपयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की गई है।