विवाहिता से छेड़छाड़ और मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

0

विवाहिता से छेड़छाड़ और मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

 

चूरू शहर में इंद्रमणी पार्क में 30 वर्षीय विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसको छुड़ाया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि ने बताया कि महिला ने थाने में लिखित रिपोर्ट दी है।

 

जिसमें बताया कि दो अप्रैल की दोपहर को वह घरेलू काम से अपने गांव के ही एक व्यक्ति के साथ बाइक पर चूरू आ रही थी। इस दौरान रास्ते में उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। उसने उसके साथ अभद्रता करते हुए शहर के इंद्रमणी पार्क में बुलाया। जब महिला इंद्रमणी पार्क में पहुंची तो एक व्यक्ति पार्क के अंदर दो लड़कों के साथ मिला। आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए उसका हाथ पकड़कर मोबाइल छीन लिया और मारपीट की।

 

जब महिला ने शोर किया तो उसका मुंह दबाकर जमीन पर गिरा दिया। शोर मचाने पर आसपास के कुछ लोग आए और उसको छुड़ाया। पुलिस ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पार्क के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर मामले की जांच की जाएगी।