संभागीय आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम दस्ते में हटाए अवैध होर्डिंग

0

संभागीय आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम दस्ते में हटाए अवैध होर्डिंग 

बीकानेर. शहर में अवैध होर्डिंग हटाने का काम शुरू हो गया है। सम्भागीय आयुक्त नीरज के पवन के निर्देश पर नगर निगम के दस्ते ने शुक्रवार को अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की। नगर निगम की ओर से कई जगह दिए होर्डिंग ठेके की अवधि समाप्त होने के बावजूद होर्डिंग लगे हुए थे। साथ ही नए होर्डिंग भी अवैध रूप से लगाए जा रहे हैं। इसकी लम्बे समय से शिकायतें मिल रही थी।

सम्भागीय आयुक्त को बताया गया कि कई स्थानों पर स्वीकृत संख्या से ज्यादा होर्डिंग लगे होने ,स्वीकृत साइज से बड़े होडिंग लगाने और जो स्थान स्वीकृत नहीं हेै ऐसी साइट पर भी होर्डिंग लगा दिए गए थे। बार बार शिकायतों के बाद निगम प्रशासन और संभागीय आयुक्त ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग को लेकर सख्ती बरतने का फैसला किया और शुक्रवार से इन्हें हटाने का काम शुरू कर दिया है।

आरोप है कि सम्बंधित फर्मों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के आदेश जारी होने के बावजूद अवैध होर्डिंग लगाने का काम जारी था। सम्भागीय आयुक्त ने नगर निगम को सभी अवैध होडिंग्स, यूनिपोल और साइनेज हटाने के निर्देश दिए हैे। साथ ही यह भी कहा है कि स्वीकृत संख्या, स्वीकृत साइज या स्वीकृत स्थान से हटकर यदि होर्डिंग लगाएजाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।