महिला की आत्मा लेने अस्पताल आया परिवार, 20 साल पहले हुई थी मौत

0

महिला की आत्मा लेने अस्पताल आया परिवार, 20 साल पहले हुई थी मौत

महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित जिला अस्पताल में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। जिला अस्पताल में 20 साल पहले एक महिला की मौत हो गई थी। शुक्रवार को महिला के परिवार वाले उसकी आत्मा को लेने जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चैनल गेट पर झाड़ फूंक कर रही कुछ महिलाओं ने दावा किया कि हमलोग मृतक महिला की आत्मा लेने आए हैं। इस दौरान अस्पताल में लौग हैरान रह गए।

दरअसल, जिला अस्पताल में अवकाश होने के कारण ओपीडी के पास वाला गेट पर ताला लगा था। छुट्टी की वजह से अस्पताल में आने वाले मरीज भी कम ही थे। सुबह करीब 11 बजे आलोट से आए कुछ ग्रामीण महिला-पुरुष यहां पर तंत्र मंत्र करते नजर आए। गेट पर मंत्र पढ़ती हुई महिला किसी मृतक महिला से बात करने का दावा भी कर रही थी। बुजुर्ग महिला अपने हाथों में लोहे का चेन लेकर मृतक महिला को अस्पताल से बाहर निकलने के लिए आवाज भी लगा रही थी।

इस दौरान उनके साथ आई कुछ महिला और पुरुष अस्पताल की ओर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते रहे। इधर महिला जोर-जोर से आवाज निकाल रही थी तो वहां भीड़ जमा हो गई थी। सभी लोगों कुछ देर तंत्र मंत्र करने के बाद आलोट के लिए रवाना हो गए।

आलोट से आए करण सिंह ने बताया कि 20 वर्ष पहले ढाकू बाई को कुत्ते ने काट लिया था। वहां तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था। महिला की कुत्ते के काटने से मौत हो गई थी। अभी दो दिन पहले ढाकू बायीं की आत्मा परिवार की महिला के शरीर में आई थी। उसी ने बताया कि वो अभी भी अस्पताल में है। इसलिए आज मृतक महिला की आत्मा को लेने अस्पताल पहुंचे थे।