शहर के इस थाना इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस मौक़े पर..

0
अज्ञात व्यक्ति का शव

शहर के इस थाना इलाके में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस मौक़े पर..

शहर के नया शहर थाना क्षेत्र में शव मिलने की खबर सामने आई है। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस ने बताया कि दशनाम मोहल्ला के पास खानों में ये शव मिला है। इस खबर के बाद इलाके में सन सनी फ़ैल गई और मौक़े पर लोगों की भीड़ जुट गई।

 

पुलिस के अनुसार शव के आस पास बदबू फैली हुई है जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है शव कुछ दिन पुराना हो सकता है। शव की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है शव पुरुष का बताया जा रहा है जिसकी उम्र तकरीबन 50 वर्ष से अधिक की हो सकती है। शव को पीबीएम मोर्चरी में भिजवाया जाएगा। वंही इस शव की पहचान के प्रयास पुलिस कर रही है।