मोबाइल पर एक लिंक के जरिए एप डाउनलोड करने पर युवक धोखाधड़ी, बैंक खाता हैक कर 70 हजार रुपए निकाल

0

मोबाइल पर एक लिंक के जरिए एप डाउनलोड करने पर युवक धोखाधड़ी, बैंक खाता हैक कर 70 हजार रुपए निकाल

मोबाइल पर एक लिंक के जरिए एप डाउनलोड करने पर युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया। हैकर ने उसका बैंक खाता हैक कर 70 हजार रुपए निकाल लिए। मामला श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर पुलिस थाना क्षेत्र का है।

श्रीकरणपुर के वार्ड 19 के अमित पुत्र श्यामलाल अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उसे 5 अप्रैल की शाम को सोशल मीडिया पर एक लिंक मिला था। लिंक खोला तो आरोपियों ने फोन के जरिए उससे संपर्क कर लिया। आरोपियों ने लिंक खोलने के बाद एप डाउनलोड करवाया। इसकी एवज में उसके बैंक खाते में तीन से चार बार में अलग-अलग रुपए कमीशन के रूप में जमा करवाए। राशि मिलने पर उसकी रुचि आरोपियों की बताई बातों में बढ़ गई।

हैकर ने दो बार कमीशन के रुपए भेंजे
आरोपियों ने उसे दो से तीन किश्तों में उनके खाते में रुपए जमा करवाने को कहा। यह राशि जमा करवाने पर कमीशन देने का क्रम जारी रहा। आरोपियों ने उसे एक दो बार और कमीशन के रूप में कुछ राशि भेजी। इससे उसका आरोपियों में विश्वास बढ़ गया। इसी दौरान किसी समय आरोपियों ने उसका बैंक खाता हैक कर लिया और सत्तर हजार पांच सौ रुपए निकाल लिए।