राजस्थान की 19 साल की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023 विनर

0

राजस्थान की 19 साल की नंदिनी गुप्ता बनीं मिस इंडिया 2023 विनर

59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट को बीते रात अपना विनर मिल गया। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का ताज पहनाया गया है। नंदिनी गुप्ता ने अपने कॉन्फिडेंट और खूबसूरती से जहां मिस इंडिया का खिताब जीता है, वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट व सेकेंड रनर-अप बनीं।

नंदिनी को सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया है। सिनी शेट्टी साल 2022 की मिस इंडिया रहीं थीं। वहीं, इस खिताब को अपने नाम करने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्‍ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। मिस इंडिया 2023 का ग्रैंड फिनाले इंफाल, मणिपुर में हुआ था।

159

इसमें अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व विजेता भी शामिल हुए। जिसमें सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, मनासा वाराणसी, मनिका श्योकंद, मान्या सिंह, सुमन राव और शिवानी जाधव ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी। इस दौरान मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने सभी का दिल जीत लिया।

nandinigupta 1681617572

कौन हैं नंदिनी गुप्ता

नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की निवासी हैं। उन्होंने संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है, उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में अपनी पढ़ाई पूरी की है। नंदिनी के अंदर बचपन से ही मॉडलिंग को लेकर पैशन रहा है। उनका सपना था कि एक दिन वे इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करें। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

 

किसने किया जज

बता दें कि इस प्रतियोगिता में 29 राज्यों के प्रतिनिधियों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों के कंटेस्टेंट्स आए थे, जिसमें से 30 कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया था। जिसमें से नंदिनी गुप्ता ने इसपर जीत हासिल की है। राज्य विजेताओं को फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स 2022 और मेंटर नेहा धूपिया, कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस, निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी, बॉक्सिंग आइकऑन लैशराम सरिता देवी और डिजाइनर रॉकी स्टार और नम्रता जोशीपुरा के एक एलीट पैनल ने इस कार्यक्रम को जज किया।

159 1